नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। 19वें जेके टायर एफएमएससीआई राष्ट्रीय रेसिंग चैंपियनशिप में रविवार को अनिंदित रेड्डी ने यूरो जेके 16 और विष्णु प्रसाद ने एलजीबी फॉर्मूला-4 श्रेणी में खिताबी जीत हासिल की।
बुद्धा अंतर्राष्ट्रीय सर्किट पर राष्ट्रीय रेसिंग चैम्पियनशिप के फाइनल राउंड में जश्न जैसा माहौल रहा और चैम्पियनशिप का समापन धमाकेदार अंदाज में हुआ।
20 हजार दर्शकों के बीच विश्व प्रसिद्ध रेसर टेरी ग्रांट ने साहसिक स्टंटबाजी का प्रदर्शन किया।
गुरविंदर सिंह और सिमरजीत सिंह की पिता-पुत्र की जोड़ी को उपविजेता के तौर पर संतोष करना पड़ा।
रविवार को जेके 600 सीसी श्रेणी में गुरविंदर चौथे स्थान पर रहे और वे प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर आए। वहीं जेके 1000 सीसी कैटेगरी में सिमरजीत ने संदेश पी. के साथ बराबरी हासिल की, लेकिन क्वालिफाइंग राउंड में पिछड़ने का नुकसान सिमरजीत को हुआ और खिताब संदेश पी. के नाम रहा।
फाइनल राउंड में अनिंदित और विष्णु ने शनिवार को ही अपनी अपनी दोनों रेस जीतकर तगड़ी बढ़त बना ली थी। हैदराबाद के अनिंदित ने रविवार को 96 अंक के साथ शुरुआत की। उनके पास नौ अंकों की मजबूत बढ़त थी, फिर भी उन्हें पता था कि मुकाबला काफी कड़ा है।
वहीं छठे स्थान से रेस शुरू करने वाले अनिंदित को भी कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने जल्दी ही बढ़त बना ली और 10वें लैप के आखिर तक बढ़त को बरकरार रखते हुए अपने खाते में 10 अंक जोड़ लिए।
dharmpath.com dharmpath