नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में ‘टाइम’ पत्रिका में लिखा, “नरेंद्र मोदी ने अपने बाल्यकाल में अपने परिवार की सहायता करने के लिए अपने पिता की चाय बेचने में मदद की थी। आज वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता हैं और गरीबी से प्रधानमंत्री तक की उनकी जिंदगी की कहानी भारत के उदय की गतिशीलता और क्षमता को परिलक्षित करती है।”
ओबामा ने इन बातों के साथ मोदी के बारे में लिखे अपने लेख की शुरुआत की है। मोदी को टाइम पत्रिका की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया है।
‘भारत में सुधारवाद के प्रमुख’ शीर्षक नाम से एक लेख में ओबामा ने लिखा, “भारतीयों को अपने रास्ते पर चलने में मदद के लिए दृढ़ संकल्पित मोदी ने जलवायु परिवर्तन का सामने करने के बावजूद अत्यंत निर्धनता को दूर करने, शिक्षा में सुधार, महिला सशक्तीकरण तथा भारत की वास्तविक आर्थिक क्षमता को बाहर लाने के लिए एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण सामने रखा है।”
उन्होंने लिखा, “भारत की तरह, वो आधुनिकता और परंपरा के समागम हैं। जो योग के लिए समर्पित हैं और भारतीय नागरिकों से ट्विटर के जरिए जुड़ते हैं व डिजिटल इंडिया का सपना देखते हैं।”
मोदी के पिछले साल सितंबर में वाशिंगटन दौरे को स्मरण करते हुए ओबामा ने लिखा, “जब वह वाशिंगटन आए थे, तो नरेंद्र और मैंने मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्मारक का दौरा किया था।”
उन्होंने लिखा, “हमने माíटन लूथर और गांधी की शिक्षाओं को याद किया कि कैसे हमारे देशों की पृष्ठभूमि और धर्मो की विविधिता जो कि हमारी ताकत है हमें इसकी रक्षा करना है। मोदी इस बात को मानते हैं कि भारत में एक अरब से भी ज्यादा भारतीय साथ-साथ रह रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं, ये दुनिया के लिए प्रेरक बन सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath