बांग्लादेश की सीमा पर 10 ऊंट जब्त

कोलकाता, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को तीन लाख रुपये कीमत के 10 ऊंटों को जब्त किया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि ऊंटों की पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश तस्करी की जा रही थी।

ऊंटों की जब्ती बीएसएफ जवानों द्वारा मालदा जिले में स्थित महदीपुर सीमा चौकी के पास एक विशेष अभियान के दौरान की गई।

अधिकारी ने कहा, “कुछ भारतीय तस्कर ऊंटों के साथ सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें बीएसएफ की एक टुकड़ी ने टोका। अंधेरे और ऊंची फसलों का फायदा उठाते हुए हालांकि वे भागने में सफल रहे। लेकिन हमने 10 ऊंटों को जब्त कर लिया, जिनकी कीमत तीन लाख रुपये आंकी जा रही है।”

बीएसएफ अधिकारी ने कहा, “बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी सबसे ज्यादा होती है, ऊंट की मांग भी बढ़ी है, इसलिए तस्कर बांग्लादेश पहुंचाने के लिए राजस्थान से ऊंट यहां लाते हैं। इस साल अभी तक हम पांच लाख रुपये कीमत के 17 ऊंट जब्त कर चुके हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493