कोलकाता, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बंकुरा जिले में गुरुवार को हाथियों के एक झुंड ने एक वनरक्षक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
एक वन अधिकारी ने बताया कि हादसा पंचेट वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले ओंडा क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान सुजीत मन्ना (40) के रूप में हुई है। हाथियों ने जिस समय सुजीत पर हमला किया उस दौरान वह ड्यूटी पर था।
प्रभागीय वन अधिकारी (पंचेट प्रभाग) अयान घोष ने कहा, “मन्ना झुंड की आवाजाही पर नजर रखे हुए था, जिसमें करीब 13-14 हाथी थे। आज (गुरुवार) सुबह जब वह उन्हें देखने गया तो हाथियों ने उस पर हमला कर दिया और उसे रौंद डाला जिससे उसकी मौत हो गई।”
इससे पहले बुधवार को जिले के बरजोरा क्षेत्र में दो हाथियों ने एक व्यक्ति का पीछा करते हुए उसे मार डाला था।
dharmpath.com dharmpath