मोदी को निशाना बनाने के लिए राहुल पाकिस्तान की भाषा बोल रहे : रविशंकर प्रसाद

पटना, 23 सितंबर (आईएएनएस)। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विवादित राफेल लड़ाकू विमान सौदे मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक ही भाषा बोल रहे हैं।

मंत्री ने यहां मीडिया को बताया, “मोदी के बारे में राहुल गांधी, इमरान खान की भाषा बोल रहे हैं।”

प्रसाद ने जोर देते हुए कहा कि स्वंतत्र भारत में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा,”राहुल का बयान गैर-जिम्मेदाराना और सच से कोसों दूर है। उन्हें देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करना बंद करना चाहिए। राफेल विमानों की खरीद की कीमत के बारे में बार-बार पूछकर राहुल पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं।”

प्रसाद की यह टिप्पणी राहुल द्वारा राफेल सौदे में प्रधानमंत्री को ‘चोर’ और ‘भ्रष्ट’ कहने के एक दिन बाद आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493