मोदी ने गुजरात, महाराष्ट्र दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात तथा महाराष्ट्र वासियों को उनके राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी।

मोदी ने अपने संदेश में कहा, “महाराष्ट्र के भाइयों-बहनों! महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आपको बधाई। महाराष्ट्र ने देश के विकास में सदैव बढ़ चढ़कर योगदान दिया है। यह विचारकों, संतों, वीरों और उद्यमियों की भूमि है।”

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों की कर्मठ प्रकृति हमेशा से जानी जाती है। मोदी ने कहा, “मैं महाराष्ट्र की विकास यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

प्रधानमंत्री ने अपने गृह राज्य गुजरात के स्थापना दिवस पर भी संदेश दिया। उन्होंने संदेश में कहा, “प्रिय मित्रों, गुजरात दिवस पर आप सबको बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले वर्षो में गुजरात प्रगति की नई बुलंदियों को छुए। यह प्रदेश हमें बहुत प्रिय है।”

उन्होंने कहा, “गुजरात की मिट्टी में जरूर ही कुछ अनूठा तत्व है। यहां के लोगों की गर्मजोशी और उत्साह से राज्य को हमेशा लाभ मिला है।”

गुजरात और महाराष्ट्र का गठन एक मई, 1960 को हुआ था। गुजरात मोदी का गृह राज्य है और वह गुजरात के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493