मोदी ने तटरक्षक बल की सराहना की

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना के 40 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि देश को दुनिया के चार सबसे बड़े तटरक्षक बलों में से एक होने पर गर्व है।

मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा, “एक फरवरी को भारतीय तटरक्षक बल के 40 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर मैं इसके सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की सेवा में उनके योगदान के लिए बधाई देता हूं।”

मोदी ने कहा, “यह गर्व की बात है कि भारतीय तटरक्षक बल अपने 126 जहाजों और 62 वायुयानों के साथ दुनिया के सबसे बड़े चार तटरक्षक बलों में से एक है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि तटरक्षक भारतीय तटों की विभिन्न खतरों से रक्षा करते हैं और साथ ही तटीय इलाकों की साफ सफाई के लिए भी अभियान चलाते हैं।

मोदी ने कहा, “पिछले साल तटरक्षक कर्मियों ने तटों को साफ रखने की जिम्मेदारी ली। जिसके कारण हजारों लोग इस मुहिम का हिस्सा बन गए।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493