राजस्थान में सड़क दुर्घटना में 1 मरा, 40 घायल

जयपुर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास राजमार्ग पर 35 वाहनों की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए हैं।

जयपुर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास राजमार्ग पर 35 वाहनों की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए हैं।

राज्य पुलिस के अनुसार, जयपुर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कनोटा में घने कोहरे के कारण सुबह करीब 8.30 बजे यह दुर्घटना घटी।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “घने कोहरे के कारण 35 वाहनों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40-45 घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।”

गंभीर रूप से घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493