नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में शनिवार को आए भूकंप के बाद वहां के लोगों के साहस और धर्य को सलाम किया है।
मोदी ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा, “केंद्रीय एवं राज्य सरकारों के बीच अपार सहयोग, ऐसे समय में सबसे बड़ी संपत्ति होती है। सभी राज्य सरकारों को बहुत-बहुत धन्यवाद।”
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में 3,200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों अन्य घायल हुए हैं। भूकंप से नेपाल में भारी तबाही हुई है।
dharmpath.com dharmpath