नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में फिर से आए जोरदार भूकंप के मद्देनजर नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला से मंगलवार को बात की और उन्हें हर प्रकार की मदद के प्रति आश्वस्त किया।
मोदी ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री कोईराला और मैंने टेलीफोन पर बात की। कल आए भूकंप के मद्देनजर हमने हालात की समीक्षा की।”
उन्होंने कहा, “भूकंप के मद्देनजर मैंने प्रधानमंत्री कोईराला को हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।”
नेपाल के गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपात अभियान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को 7.3 तीव्रता के भूकंप से 65 लोगों की जान चली गई, जबकि 1,926 लोग घायल हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath