मोदी ने पारादीप में आईओसीएल रिफायनरी का उद्घाटन किया

पारादीप (ओडिशा), 7 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की सालाना 1.5 करोड़ टन क्षमता की एक रिफायनरी का उद्घाटन किया। उन्होंने हालांकि विभिन्न परियोजनाओं में होने वाली देरी पर खेद व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “वैधानिक और निविदा प्रक्रिया तथा स्थानीय विरोध के कारण परियोजनाओं में देरी हो रही है, जिससे इनकी लागत बढ़ रही है। इन्हें निर्धारित समय से पहले पूरा किया जाना चाहिए, ताकि देश को देरी के कारण अतिरिक्त लागत न उठानी पड़े।”

उन्होंने कहा कि नई संस्कृतिक का विकास किया जा रहा है, ताकि परियोजनाएं समय के अंदर पूरी हों।

आईओसीएल की रिफायनरी के निर्माण पर 34,555 करोड़ रुपये खर्च आया है।

उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा, “इन दिनों मैं जिस भी परियोजना का उद्घाटन करने के लिए जाता हूं, उसके बारे में हमारे कांग्रेसी सदस्य कहते हैं कि यह उनके समय में शुरू की गई थी।”

उन्होंने पारादीप परियोजना को ओडिशा का विकास दीप बताया।

उन्होंने कहा कि सरकार तेल आयात कम करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, “मैंने पेट्रोलियम मंत्रालय से कहा है कि 2022 तक तेल आयात 10 फीसदी घटाए, जब भारत आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा होगा। मंत्रालय तेल के मामले में आत्मनिर्भर बनने के लिए पूरी कोशिश करेगा।”

उन्होंने कहा, “पारादीप रिफायनरी भारत में निर्मित है, भारतीयों के लिए निर्मित है और भारतीयों द्वारा निर्मित है। इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है, जिसने दुनिया को हैरत में डाल दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493