मोदी ने प्रगति के लिए संघीय ढांचे की वकालत की

बर्नपुर (पश्चिम बंगाल), 10 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सिर्फ ‘टीम इंडिया’ यानी केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर ही देश को विकास के मार्ग पर आगे ले जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र-राज्य के बीच तनावपूर्ण संबंधों की वजह से देश की प्रगति लंबे समय से रुकी हुई है।

मोदी ने पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में 16,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित और आधुनिकीकृत आईआईएससीओ का इस्पात संयंत्र देश को समर्पित किया और बांग्लादेश के साथ भूमि सीमा समझौते को संसद में पारित होने के लिए पूरे देश के प्रयासों को श्रेय दिया।

मोदी ने केंद्र और राज्य सरकार के संबंधों में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशंसा की और कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आने के बाद से देश के संघीय ढांचे को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

मोदी ने समारोह में बनर्जी की ओर इशारा करते हुए कहा, “सम्माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास के लिए काम करना चाहिए।”

मोदी ने कहा, “संविधान संघीय ढांचा प्रदान करता है, लेकिन पिछले कई सालों से केंद्र और राज्य सरकारों के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। केंद्र में रहने वाली सरकारों ने राज्यों को नजरअंदाज किया है। मैं भी कई सालों से मुख्यमंत्री रहा हूं और इस व्यवहार को भलीभांति समझ सकता हूं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए हमने देश के संघीय ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया है और यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि सिर्फ दिल्ली से देश से नहीं चलता, बल्कि देश के सभी राज्य मिलकर देश चलाते हैं। तभी देश का विकास होगा।”

प्रधानमंत्री और देश के सभी मुख्यमंत्रियों को ‘टीम इंडिया’ संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर विदेशों से संबंधित मामलों सहित सभी समस्याओं का समाधान कर सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493