मोदी ने महाराष्ट्र के किले में सफाई अभियान को सराहा

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा महाराष्ट्र के चंद्रपुर के किले को साफ करने के लिए चलाए गए 200 दिनों के अभियान की सराहना की।

इकोलॉजिकल प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन ने चंद्रपुर किले में अगस्त में सफाई अभियान शुरू किया था।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में किले के परिवर्तन की कहानी का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “लोगों ने किले की सफाई निर्बाध और अथक तरीके से की। 200 दिनों का निरंतर श्रम। उन्होंने मुझे पहले और बाद के फोटो भेजे। मैं उन्हें देखकर अभिभूत था।”

उन्होंने कहा, “स्वच्छता के लिए यह बड़ा प्रयास सौंदर्यशास्त्र और सहकारिता को बढ़ावा देने का एक बढ़िया उदाहरण है। किले हमारी विरासत के प्रतीक हैं और सभी का कर्तव्य है कि ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित और स्वच्छ रखा जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493