मोदी ने वीरभद्र का मजाक उड़ाया

मंडी (मिाचल प्रदेश), 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की खूब हंसी उड़ाई। सिंह के ऊपर लगे भट्राचार के आरोपों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “क्या उनकी पहचान के बारे में मुझे आपको कहने की जरूरत है?”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा, “शांता कुमार जी ‘पानी वाले’ और प्रेम कुमार धूमल जी ‘ग्रामीण सड़क वाले’ के रूप में याद किए जाते हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “और हम सभी इस मुख्यमंत्री के बारे में जानते हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री की पहचान क्या है? क्या मुझे यह यहां कहना पड़ेगा?”

उन्होंने आगे कहा, “यही अंतर है। भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने पानी और सड़क देने के लिए खुद को समर्पित किया। लेकिन अन्य जो आए उन्होंने सब कुछ किया, लेकिन खुद को समर्पित नहीं किया।”

मोदी ने तीन परियोजनाओं- एनटीपीसी के कोलडैम एचईपी (200 मेगावाट की चार इकाई), एनएचपीसी के पार्बती एचईपी चरण-3 (130 मेगावाट की चार इकाई) और एसजेवीएन के रामपुर एचईपी (68.67 मेगावाट की छह इकाई) का उद्घाटन किया। इन तीनों परियोजनाओं की कुल ऊर्जा उत्पादन क्षमता 1732 मेगावाट है।

कोलडैम परियोजना के बारे में मोदी ने कहा, “सतलुज नदी पर कोलडैम पनबिजली परियोजना के निर्माण के लिए साल 1962 में रूस के साथ समझौता किया गया था। बाद की सरकारों ने इस परियोजना में देर लगाई। जब अटल जी प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने इस परियोजना को आगे बढ़ाया।”

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को ‘देवभूमि’ और ‘वीरभूमि’ के रूप में उल्लेख किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493