नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अपने परिसर के अंदर 200 सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइटें लगाने का निर्णय लिया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) एम.जगदीश ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा,”नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा (एमएनआरई) मंत्रालय जेएनयू में 200 सौर स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए सहमत है। श्री उपेंद्र त्रिपाठी को धन्यवाद।”
सौर स्ट्रीट लाइट पहल को एमएनआरई से आर्थिक सहायता मिली है और यह पहल कॉर्बन उत्सर्जन घटाने की जेएनयू की इच्छा के अनुरूप है।
एमएनआरई में वैज्ञानिक जी. प्रसाद ने आईएएनएस को बताया,”इस परियोजना का 30 प्रतिशत वित्त पोषित हमने किया है और बाकी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया है।”
उन्होंने कहा,”सौर संचालित इकाइयों को स्थापित करने में हमने अन्य विश्वविद्यालयों की भी मदद की है। जैसे कि आईआईएम-शिलांग और एनआईटी-अगरतला। इन विश्वविद्यालयों के मामले में हमने 90 प्रतिशत लागत लगाई है।”
dharmpath.com dharmpath