मोदी भाजपा की राष्ट्रीय बैठक में कोझिकोड पहुंचे

कोझीकोड, 24 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय बैठक में हिस्सा लेने शनिवार शाम को पहुंचे। यह बैठक एक दिन पहले शुरू हुई है।

पार्टी के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। मोदी भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से कारीपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से बैठक स्थल के रवाना हुए। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं की एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

मोदी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद रात में वह कोझिकोड गेस्ट हाउस में तीन ईसाई बिशपों से मिलेंगे।

रविवार को मोदी ने फिर पार्टी की बैठक में भाग लेंगे। इसके अलावा वे केरल में राजग के सहयोगी दलों के राज्य स्तर के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

मोदी यहां पारंपरिक ‘ओणम’ दावत में भी शामिल होंगे और उसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493