मोदी रामबन जिले के चंदरकोट पहुंचे

चंदरकोट (जम्मू), 7 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जम्मू क्षेत्र के चंदरकोट कस्बा पहुंचे, जहां वह एक विद्युत परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक हेलीकॉप्टर से मोदी, राज्यपाल एन.एन.वोहरा व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद अपराह्न 2.45 बजे रामबन जिले के चंदरकोट पहुंचे।

मोदी बगलिहार विद्युत परियोजना के 450 मेगावाट के दूसरे चरण का तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के उधमपुर-बनिहाल हिस्से को चार लेन करने का उद्घाटन करने के अलावा एक रैली को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493