नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि सरकार बढ़ती कीमतों को रोकने में नाकाम रही है, जिसके कारण लोगों को गंभीर परेशानी है।
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि सरकार बढ़ती कीमतों को रोकने में नाकाम रही है, जिसके कारण लोगों को गंभीर परेशानी है।
कांग्रेस सांसद एम. वी. राजीव गौड़ा ने मीडिया से यहां कहा, “सरकार आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित करने में असफल है। भारतीय रिजर्व बैंक से विदा लेने जा रहे गवर्नर रघुराम राजन रेपो दर में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं दे सके। यह महंगाई से निपटने के सरकार के उपायों में विश्वास की कमी को दर्शाता है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी हर मुद्दे पर नारा देने में व्यस्त हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं बदला है।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस मांग करती है कि सरकार बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए उपाय करे।”
सांसद ने कहा, “सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के गिरते मूल्य का लाभ साझा किया होता तो जनता को बहुत सारी राहत सुनिश्चित की जा सकती थी।”
गौड़ा ने कहा कि राजन को अपना बैग तैयार रखना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस जब केंद्र में अगली सरकार बनाएगी तो उनकी सेवाएं लेना पसंद करेगी।
dharmpath.com dharmpath