मोदी से चर्चा करेंगे श्रीलंका के प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे मंगलवार को अपने भारतीय समकक्ष प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने वाले हैं।

दोनों नेताओं के बीच मछुआरों के मुद्दे सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही कई समझौतों पर हस्ताक्षर की भी उम्मीद है।

पिछले माह श्रीलंका के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद विक्रमसिंघे का यह पहला आधिकारिक विदेशी दौरा है। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष के साथ द्विपक्षीय संबंधों एवं व्यापार को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता पर चर्चा की भी उम्मीद है। विक्रमसिंघे ने भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले यहां हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493