मोदी से मिले ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 57वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह में ‘बेस्ट न्यू एज एलबम’ का खिताब जीतने वाले भारतीय संगीतकार रिकी केज से सोमवार को एक खास मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

रिकी ने फरवरी में लॉस एंजेलिस में उनके ‘एलबम विंड्स ऑफ संसार’ (2014) के लिए प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार जीता था।

रिकी ने प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बारे में आईएएनएस को टेलीफोन बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने मुझे मुलाकात और सत्कार के लिए बुलाया था। मैं आज सुबह पहुंचा। वह बहुत विनम्र और उदार हैं। प्रधानमंत्री के साथ मेरी और मेरी पत्नी की मुलाकात 45 मिनट चली। उन्होंने कहा कि यह केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे देश का एक पुरस्कार है। हमने संगीत एवं दर्शनशास्त्र पर बात की और समय बहुत अच्छा बीता।”

रिकी ने कहा कि उन्हें देश और देश के प्रधानमंत्री की ओर से उनके काम को सराहे जाने पर बहुत अच्छा लगा।

उन्होंने कहा, “अपने देश और सरकार के कर्ता-धर्ता की ओर से सराहा जाना अच्छा लगता है। एक कलाकार इससे ज्यादा क्या चाह सकता है? मेरे लिए यह एक बहुत भावुक क्षण था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493