मोहनलाल बने हॉटस्टार के ब्रांड एंबेसडर

कोची, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेता मोहनलाल देश के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म हॉटस्टार के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। हॉटस्टार आठ भारतीय भाषाओं में 80,000 से अधिक घंटे की विश्वस्तरीय मनोरंजन सामग्री प्रदान करता है।

हॉटस्टार पर नई और क्लासिक मलयालम फिल्में और लोकप्रिय टीवी शो की 4000 घंटे से अधिक समय की सामग्री उपलब्ध है।

मोहनलाल ने कहा, “केरल में केवल शिक्षा दर ही अधिक नहीं है। यहां डिजिटल समझ रखने वाले युवाओं की संख्या भी अधिक है।”

अभिनेता ने कहा “मैं वास्तव में हॉटस्टार के साथ एक ब्रांड के रूप में जुड़ने से खुश हूं। मेरे जैसे एक रचनात्मक व्यक्ति के लिए यह बहुत ही संतोषजनक है कि इस डिजिटल प्लेटफार्म पर बढ़ते दर्शकों तक हमारा काम पहुंच रहा है।”

फरवरी 2015 में हॉटस्टार की शुरूआत हुई। हॉटस्टार को किसी भी दूसरी नई सेवा के अपेक्षा सबसे अधिक तेजी से आगे बढ़ते देखा गया है। पिछले 15 महीनों में इसे 6 करोड़ बार डाउनलोड किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493