गुवाहाटी, 30 मई (आईएएनएस)। नॉर्थईस्ट युनाइटेड फुटबाल क्लब (एनईयूएफसी) ने जापान के मिडफील्डर कात्सुमी युसा को फेडरेशन कप विजेता क्लब मोहन बागान से ऋण पर अपनी टीम में शामिल किया है।
युनाइटेड ने जापानी फुटबाल खिलाड़ी को आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2016 टूर्नामेंट के लिए सोमवार को अपनी टीम में शामिल किया।
युनाइटेड क्लब में शामिल होने वाले कात्सुमी पहले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
आईएसएल के साथ पहली बार जुड़ने पर युनाइटेड की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कात्सुमी ने कहा, “मैं आईएसएल में खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं, विशेषकर युनाइटेड क्लब में खेलने को लेकर। उन्होंने मुझ पर काफी भरोसा जताया है और मैं उनके लिए गोल हासिल करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करूंगा।”
कात्सुमी ने कहा, “मैं युनाइटेड के शानदार प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए बेताब हूं। इससे मुझे और भी उत्साहत मिल रहा है।”
बॉलीवुड अभिनेता और युनाइटेड क्लब के मालिक जॉन अब्राहम ने कहा, “क्लब में कात्सुमी का स्वागत कर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। मैं पिछले कुछ साल से निजी तौर पर उनके खेल को देखता आया हूं और आश्वस्त हूं कि वह गंभीर परिस्थितियों में अलग कर दिखाएंगे। मुझे लगता है कि वह विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों की बीच की दूरी को पाटेंगे।”
dharmpath.com dharmpath