मोहन बागान को 4-0 से हरा ईस्ट बांगाल ने जीता सीएफएल खिताब

कोलकाता, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। ईस्ट बंगाल फुटबाल क्लब ने रविवार को कलकत्ता फुटबाल लीग (सीएफएल) प्रीमियर डिवीजन फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मोहन बागान को 4-0 से हराकर खिताब जीत लिया।

दक्षिण कोरिया के मिडफील्डर डो डोंग ह्यूंग के फ्री किक पर लगाए गए दो शानदार गोल की बदौलत ईस्ट बंगाल ने छठी बार सीएफएल खिताब जीता।

डो डोंग ने मैच के दूसरे और 38वें मिनट में ये गोल किए। मोहम्मद रफीक ने मैच समाप्त होने से आठ मिनट पहले हेडर के जरिए शानदार गोल किया, जबकि राहुल भेके ने ईस्ट बंगाल के लिए चौथा निर्णायक गोल दागा।

मध्यांतर के बाद दूसरा पीला कार्ड दिखाए जाने के कारण मोहन बागान के स्टार स्ट्राइकर नाइजीरिया के डुडू ओमाग्बेमी को मैदान से बाहर कर दिया गया और मोहन बागान को शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।

ईस्ट बंगाल ने लगातार छह सीएफएल खिताब जीतने का कारनामा दूसरी बार किया है। इससे पहले क्लब 1970 से 1975 के बीच भी यह कारनामा कर चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493