मोहाली टेस्ट : भारत की पहली पारी 201 रनों पर सिमटी

मोहाली (पंजाब), 5 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ गुरुवार को शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई है।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 68 ओवरों का सामना किया। भारत के लिए मुरली विजय ने सबसे अधिक 75 रन बनाए जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 31 और रवींद्र जडेजा ने 38 रन जोड़े।

भारत के छह बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर ने चार सफलता हासिल की। इसके अलावा वेरनान फिलेंडर और इमरान ताहिर को दो-दो सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493