म्यांमार में खराब मौसम की चेतावनी

यांगून, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार के मौसम विभाग ने आगामी दिनों में देश के कई उत्तरी राज्यों में ओलावृष्टि होने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के पूर्वानुमान के मद्देनजर नेपीथा, सगेंग, मांडले, मागवे और बागो क्षेत्रों और काचिन, शान, चिन और रेखाइन राज्यों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

म्यांमार के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग के अनुसार, इस दौरान 48-56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493