सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की निंदा की

परिषद ने बयान जारी कर कहा कि उत्तर कोरिया सुरक्षा परिषद प्रस्तावना का उल्लंघन करना तत्काल बंद करे।

सुरक्षा परिषद ने कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है और उचित समय पर प्रतिबंधों सहित जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने रविवार को पूर्वी तट पर एक अज्ञात मिसाइल का परीक्षण किया था।

अमेरिका ने बाद में मिसाइल परीक्षण के असफल होने की पुष्टि की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493