यांगून, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार की सरकार ने देश के पारंपरिक नववर्ष के मौके पर रविवार को 83 कैदियों को क्षमादान दिया।
क्षमादान राष्ट्रपति के आदेश पर दिया गया। इसका उद्देश्य नववर्ष के अवसर पर लोगों को राष्ट्रीय सुलह प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, आठ अप्रैल को पूरे देश से कुल 199 कैदियों को जेल से रिहा किया गया, जिनमें राजनीतिक कार्यकर्ता और छात्र भी थे। ये राजनीति से संबंधित मामलों में मुकदमों का सामना कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, इन कैदियों में 36 महिलाएं और दो बच्चे हैं।
यह म्यांमार में नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद हुई पहली रिहाई है।
dharmpath.com dharmpath