लखनऊ में मेट्रो का स्लैब गिरा, 3 घायल

लखनऊ, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां लखनऊ मेट्रो रेल रूट पर रखा जा रहा कंकरीट का एक भारी भरकम स्लैब रविवार को नीचे आ गिरा, जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक घायल की हालत नाजुक है।

पुलिस ने कहा कि कंकरीट का स्लैब आलमबाग बस स्टेशन के निकट सुजानपुरा इलाके में गिरा।

घायल लोग मजदूर बताए गए हैं और उन्हें एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई गई है। बाकी घायलों की चोटें गंभीर नहीं हैं।

लखनऊ के जिलाधिकारी राज शेखर ने आईएएनएस को बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वरिष्ठ जिला व पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान पर नजर रखे हुए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के 15 कर्मचारी बचाव अभियान में मदद करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493