नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को एक स्वच्छ वातावरण और पानी के लिए यमुना नदी की सफाई के लिए इजरायल प्रौद्योगिकी को चुना है।
दिल्ली में स्थित इजरायल दूतावास ने यह जानकारी दी।
‘अयाला वॉटर एंड इकोलॉजी लिमिटेड’ का मुख्य लक्ष्य यमुना नदी से जुड़े आठ किलोमीटर सीवेज प्रणाली का खिंचाव करना होगा। नदी की सफाई की ओर यह पहला कदम होगा।
दिल्ली के साथ संयुक्त साझेदारी के बारे में भारत में इजरायल के राजदूत ने कहा, “मैं भारत में ‘अयाला वॉटर एंड इकोलॉजी लिमिटेड’ कंपनी के काम की तारीफ करता हूं। अब यह नई दिल्ली पहुंच रही है। पानी और पर्यावरण की चुनौती दोनों देशों इजरायल और भारत के लिए एक चुनौती है। मैं इस साझेदारी की कार्यवाही देखकर बेहद खुश हूं।”
अयाला कंपनी ने हैदराबाद और चेन्नई सहित भारत के कई अन्य शहरों के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत इजरायल प्रौद्योगिकी पानी और पर्यावरण की चुनौती का सामना करने में मदद देगी।
भारत में हथियारों का प्रमुख निर्यातक इजरायल यहां अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ कृषि और बागवानी के क्षेत्रों में भी योगदान दे रहा है।
इजरायल की ‘ड्रिप सिंचाई’ प्रौद्योगिकी को व्यापक तौर पर भारत में भी इस्तेमाल किया जाता है।
पिछले साल नवंबर में इजरायल के राष्ट्रपति रुवेन रिवलिन के भारत दौरे के दौरान जल संसाधन प्रबंधन में साझेदारी के लिए दोनों देशों ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
dharmpath.com dharmpath