गाजियाबाद, 4 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य इंजीनियर यादव सिंह को विशेष न्यायाधीश जी.श्रीदेवी की अदालत में पेश किया।
सीबीआई ने यादव को 3 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उस पर ठेकों के आवंटन में अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के 16 जुलाई 2015 के आदेशों के बाद सीबीआई ने 30 जुलाई 2015 को यादव और कुछ अन्य के खिलाफ 9,202 लाख की लागत से भूमिगत केबल बिछाने और ऐसे ही कुछ अन्य मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया था।
dharmpath.com dharmpath