युआन में कमजोरी 5 साल के निचले स्तर पर

चीन विदेशी मुद्रा विनिमय व्यापार प्रणाली (सीएफईटीएस) के आंकड़ों के मुताबिक, युआन का केंद्रीय समतूल्यता मूल्य गुरुवार को 332 आधार अंक की कमजोरी के साथ प्रति डॉलर 6.5646 पर पहुंच गया, जो मार्च 2011 के बाद अब तक का निचला स्तर है।

2015 के अंत में 13 विदेश मुद्राओं के मुकाबले युआन का मूल्य आंकने वाला सीएफईटीएस एक्सचेंज रेट कंपोजिट इंडेक्स 2014 के आखिर की स्थिति के मुकाबले 0.94 फीसदी ऊपर 100.94 पर दर्ज किया गया।

चीन के हाजिर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में युआन को प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समतूल्यता मूल्य से अधिकतम दो फीसदी कमजोर होने या मजबूत होने दिया जा सकता है।

डॉलर के मुकाबले युआन का केंद्रीय समतूल्यता मूल्य प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंक बाजार खुलने से पहले बाजार के विविध घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत के बराबर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493