युनाइटेड के साथ काम करना चुनौती : मोरिन्हो

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के नए कोच पुर्तगाल के जोस मेरिन्हो ने क्लब के साथ काम करने को चुनौतीपूर्ण बताया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मंगलवार को अपनी नई जिम्मेदारी के लिए मौजूद चेल्सी के पूर्व कोच ने कहा कि वह जानते हैं कि उनसे क्या उम्मीदें हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि वह सही समय पर आई चुनौती का पूरे प्रोत्साहन के साथ सामना करेंगे।

मोरिन्हो ने कहा, “मैं जानता हूं कि मुझसे क्या उम्मीदें हैं। मैं क्लब के इतिहास को जानता हूं और मुझे पता है कि क्लब के प्रशंसक मुझसे क्या आशाएं लगा कर बैठे हैं। मेरा मानना है कि यह मेरे करियर में सही समय पर आई चुनौती है। मैं तैयार और प्रोत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493