यूएई के साथ भारत करेगा ‘अनाज के बदले तेल’ समझौता

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने यहां शुक्रवार को कहा कि भारत कुछ देशों के साथ रणनीतिक सुरक्षा योजना पर बातचीत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस योजना में भारत कच्चे तेल के बदले अनाज की आपूर्ति करेगा।

प्रधान ने संवाददाताओं को बताया, “भारत की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कुछ अन्य देशों के साथ इस योजना को लेकर नेतृत्व के स्तर पर बातचीत हो रही है। “

उन्होंने कहा, “हमारे यहां कुछ अनाजों का अतिरिक्त उत्पादन होता है, जिसमें चावल और गेहूं शामिल हैं। जबकि, संयुक्त अरब अमीरात जैसे कुछ देशों के पास कच्चे तेल का बड़ा भंडार है। इसलिए हम राणनीतिक सुरक्षा की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए इन चीजों के आदान-प्रदान को पर बातचीत कर रहे हैं।”

प्रधान ने यह भी कहा कि इस ‘अवधारणा’ पर हाल में ही काम शुरू हुआ है और अभी इस पर कुछ कहना जल्दीबाजी होगी कि इसमें कितना वक्त लगेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493