नई दिल्ली-देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर से यूटर्न मारा है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल यानि शनिवार (5 सितंबर 2026) को यूपी-बिहार समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक तूफानी बारिश के साथ इन इलाकों में 75 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवा भी चल सकती है. आंधी की वजह से बड़े-बड़े पेड़ जड़ से टूटकर गिर सकते हैं और पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा है. इसके अलावा देश के कई इलाकों में बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी भी दी गई है.
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवाएं परेशानी की बढ़ा सकती है, इसकी वजह से कई राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं.
dharmpath.com dharmpath