पेरिस, 11 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोपियन फुटबाल चैम्यिनशिप-2016 की मेजबानी करने वाले फ्रांस ने सुरक्षा के मद्देनजर 10 जून से शुरू हुए टूर्नामेंट के दौरान कुल 1,550 लोगों को गिरफ्तार किया। सरकार ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्री बर्नार्ड काजेनेएयुवे ने बताया कि 11 जून को मार्सीले में रूस और इंग्लैंड के बीच हुए मैच के दौरान हुए उपद्रव के बाद गिरफ्तार किए गए कुल लगों में से 891 लोग अभी भी पुलिस की हिरासत में हैं, 59 लोगों को सजा हो चुकी है जबकि 64 लोगों को उनके देशों को निर्वासित किया जा चुका है।
मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उन्होंने आतंकी हमले की प्रचुर संभावना के बीच सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों को बेहद सफल बताया।
मंत्री ने बताया की यूरो कप-2016 की सुरक्षा में 90,000 सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जिनमें से 72,000 पुलिस और जेंडारमरी एजेंट भीड़ को काबू करने के लिए लगाए गए थे।
dharmpath.com dharmpath