नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को पार्टी ने कर्नाटक का और फूलपूर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश का प्रमुख नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पंजाब इकाई का प्रमुख विजय सांपला को बनाया गया है। उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा के तीनों नवनियुक्त प्रमुख लोकसभा के सदस्य हैं।
येदियुरप्पा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने का रास्ता तब खुला जब सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले साल कर्नाटक उच्च न्यायालय के उस फैसले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया, जिसमें येदियुरप्पा पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला चलाने पर रोक लगा दी गई थी।
पूर्व मुख्यमंत्री को अवैध खनन के मामले में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसने साल 2011 में प्रदेश में खलबली मचा दी थी। जुलाई 2012 में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर अपनी खुद की पार्टी बना ली थी, लेकिन जनवरी 2014 में उन्होंने पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
मौर्य जो उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रमुख बनाए गए हैं, पहली बार सांसद बने हैं और बेहद साधारण पृष्ठभूमि से हैं। वे बचपन में चाय और अखबार बेचा करते थे।
पंजाब के नए प्रमुख सांपला फिलहाल केंद्र में सामाजिक न्याय राज्यमंत्री हैं।
पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू के नाम की चर्चा भी इस पद के लिए चली थी। सूत्रों का कहना है कि सिद्धू ने इससे मना कर दिया।
dharmpath.com dharmpath