‘ये हैं मोहब्बतें’ के नए प्रकरण में कई उतार-चढ़ाव

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ के आगामी प्रकरण काफी उतार-चढ़ाव से भरे हैं। एक लंबे लीप के बाद धारावाहिक की मुख्य जोड़ी रमन और इशिता अलग हो गए हैं।

अगर सूत्रों की माने तो छोटे पर्दे की लोकप्रिय जोड़ी रमन भल्ला और इशिता (करण पटेल और दिव्यंका) के अलग होने की वजह गलतफहमी है। इसका कारण रमन की पूर्व पत्नी शगुन (अनिता हस्सनंदनी) की गर्भावस्था है।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के धारावाहिक में वर्तमान में सभी का ध्यान शगुन पर है, जिससे इशिता को जलन होती है और रमन इस बात का खुलासा करना नहीं चाहता कि शगुन उनके बच्चे की सेरोगेट मां है। इसके चलते उनके बीच विवाद खड़ा हो जाता है।

प्रोडक्शन के एक करीबी सूत्र ने कहा, “लड़ाई के कारण दोनों अलग हो जाते हैं। आखिरकार शो में लीप दिखाया जा रहा है। लीप के बाद रमन तीसरे बच्चे के साथ होगा। इशिता को सेटोगेट मां के बारे में पता चल जाएगा।”

धारावाहिक में लीप 10 साल का होगा। फिलहाल अन्य विवरण तय होने बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493