रणजी ट्रॉफी : ईशांक के दोहरे शतक से झारखंड बेहद मजबूत

रांची, 22 जनवरी (आईएएनएस)। ईशांक जग्गी (नाबाद 201) की शानदार बल्लेबाजी के बल पर झारखंड ने गुरुवार को जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी ग्रुप-सी के मुकाबले में दूसरे दिन हैदराबाद के खिलाफ नौ विकेट पर 556 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की।

दिन का खेल खत्म होने तक हैदराबाद ने एक विकेट पर 55 रन बना लिए हैं, हालांकि अभी भी वे 501 रनों से पीछे हैं।

मैच के पहले दिन अर्धशतक लगाकर नाबाद लौटे ईशांक का रितुराज सिंह (24) और कप्तान कुमार देवब्रत (10) ज्यादा देर साथ नहीं दे सके। 351 के कुल योग पर देवब्रत के रूप में झारखंड का छठा विकेट गिरा।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कौशल सिंह (69) ने हालांकि ईशांक के साथ सातवें विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी कर स्कोर 500 के पार पहुंचा दिया।

ईशांक का दोहरा शतक पूरा होने के बाद झारखंड ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी। ईशांक ने इस बीच 342 गेंदों का सामना कर 21 चौके और चार छक्के लगाए। ईशांक का टूर्नामेंट में यह दूसरा दोहरा शतक है।

अपने दोहरे शतक के साथ ही ईशांक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए।

हैदराबाद के लिए आकाश भंडारी ने सर्वाधिक चार और आशीष रेड्डी ने तीन विकेट हासिल किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493