नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया, लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया। उद्योगपति ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी।
टाटा ने ट्वीट किया, “हैरान हूं कि मेरा अकाउंट कल हैक हो गया और कई नकली ट्वीट दूर्भावनापूर्ण इरादे से किए गए। लेकिन अब ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं और अकाउंट वापस ठीक हो गया है। इससे मेरे फॉलोवरों को हुई असुविधा के लिए मुझे खेद है।”
dharmpath.com dharmpath