रमजान में संघर्ष विराम समझौते से भाजपा के इनकार पर उमर ने निशाना साधा

श्रीनगर, 10 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के रमजान के दौरान संघर्ष विराम प्रस्ताव को सत्तारूढ़ सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा खारिज किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को महबूबा पर निशाना साधा।

उमर ने ट्वीट कर कहा, “कश्मीर में आम सहमति बनाने पर सर्वदलीय बैठक बुलाने के पीछे महबूबा मुफ्ती का क्या मकसद था जब सरकार में उनकी गठबंधन सहयोगी ही उनसे सहमत नहीं है! फिर भी वह बेशर्मो की तरह सत्ता पर आसीन रहेंगी क्योंकि यही उनके लिए मायने रखता है।”

बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में इस सहमति पर पहुंचा गया कि सभी पार्टियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास इस आग्रह के साथ जाना चाहिए कि सुरक्षा बलों को मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान और अमरनाथ यात्रा के दौरान कश्मीर में एकतरफा युद्धविराम की घोषणा करनी चाहिए।

भाजपा के प्रवक्ता सुनील सेठी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में आतंकवादियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों के किसी भी संघर्ष विराम के पूरी तरह खिलाफ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493