रमन ने दी मिलाद-उन-नबी की बधाई

रायपुर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. रमन सिंह की ओर से जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि मिलाद-उन-नबी का त्योहार पूरी दुनिया में शांति, मैत्री और सामाजिक समरसता का पैगाम लेकर आता है।

इसके अलावा डॉ. सिंह ने इस मौके पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493