‘सेक्सुअल वेलनेस’ उत्पादों की सबसे ज्यादा बिक्री गुजरात व गोवा में

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। गुजरात, गोवा, बिहार और केरल के लोग सेक्सुअल वेलनेस उत्पाद खरीदने में देश के अन्य सभी राज्यों से सबसे आगे हैं।

सेक्स उत्पाद, सेक्स खिलौने और निजी प्रयोग के उत्पाद उपलब्ध कराने वाले एक ऑनलाइन व्यस्क स्टोर ‘दैट्स पर्सनल डॉट कॉम’ के अध्ययन के मुताबिक, गुजरात 17 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ वयस्क खिलौनों की बिक्री में सबसे आगे है, जबकि गोवा मालिश के तेलों की कुल खरीदारी की 14 फीसदी खरीदारी करता है।

स्टोर के सीईओ समीर सरैया के मुताबिक, “यह रिपोर्ट 30 महीनों के आतंरिक ट्रैफिक, विक्रय आंकड़ों, ग्राहकों के फीडबैक और कुछ सर्वे पर आधारित है।”

शोध में यह भी पाया गया कि बिहार से पुरुषों के कामोत्तेजना-वर्धक उत्पादों की 23 प्रतिशत बिक्री होती है और केरल 76 प्रतिशत के साथ कंडोम की बिक्री में भी आगे है।

सबसे ज्यादा बिक्री संख्या के साथ महानगर इन उत्पादों की बिक्री के मामले में सबसे ज्यादा आगे हैं, जिनमें मुंबई सबसे आगे है और टीयर 2 और टीयर 3 वाले शहरों में इन उत्पादों के बारे में जागरूकता बढ़ रही है।

इनमें भी टीयर 2 शहरों में ज्यादा बढ़त है, जिनमें जयपुर, सूरत और लखनऊ सबसे आगे हैं।

इन उत्पादों के साथ जुड़े सामाजिक कलंक के वाबजूद भारतीय उपभोक्ता इस बाजार को अहमियत देने लगे हैं।

जहां तक कुल बिक्री का सवाल है, अध्ययन में पाया गया कि 10 प्रतिशत बिक्री महिलाओं की हाइजीन और कामोत्तेजना के उत्पादों की, 13 प्रतिशत खाने वाले उत्पादों की, 17 प्रतिशत पुरुषों के इस वर्ग के उत्पादों की, 15 प्रतिशत सेक्सी लिंगरी और आठ प्रतिशत पुरुषों के अधोवस्त्रों की होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493