रांची में महिला पुलिसकर्मी की गाड़ी से कुचलकर हत्या

रांची-झारखंड की राजधानी रांची में गाड़ी चेकिंग के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई है. इस मामले की जांच होगी. इससे पहले हरियाणा के नूंह में भी एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई थी.पुलिसकर्मी का नाम संध्या टोप्नो है. एसएसपी रांची ने बताया कि संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर की बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मौत हो गई. वह तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं.आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है.जिले के तुपुदाना थाना क्षेत्र के हुलहुन्दू में वाहन चेकिंग के दौरान 2018 बैच की दरोगा संध्या टोपनो को पशुओं से लदा पिकअप वैन के चालक ने कुचल दिया. जिससे दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह 3:00 बजे के आसपास हुई है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493