राजकोट, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका टीम ने रविवार को यहां के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत के सामने 271 रनो का लक्ष्य रखा है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 270 रन बनाए।
इसमें क्विंटन डे कॉक के 103 और फॉफ डू प्लेसिस के 60 रन शामिल हैं। फरहान बेहरादीन ने भी 33 रनों की नाबाद पारी खेली।
भारत की ओर से मोहित शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि हरभजन सिंह, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता हासिल की।
dharmpath.com dharmpath