मप्र भाजपा के सांगठनिक चुनाव स्थगित

भोपाल, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में हो रहे विधानसभा चुनावों के कारण मध्य प्रदेश के मंडलों के सांगठनिक चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी अजयप्रताप सिंह ने शनिवार को एक लिखित बयान में कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित एक हजार से अधिक पार्टी के वरिष्ठ नेता लगे हुए हैं।

बयान में कहा गया है, “सभी वरिष्ठ नेता मंडल चुनाव के निर्वाचन हेतु मुख्य पक्षकार की भूमिका अदा करते हैं। इसलिए इनकी अनुपस्थिति के कारण प्रदेश के मंडल चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।”

चुनाव प्रभारी सिंह ने बताया कि मंडल चुनाव संभवत: नवंबर के प्रथम सप्ताह में कराए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493