लखनऊ : शक्ति भवन में लगी आग, जांच समिति गठित

शक्ति भवन में कार्यरत सिविल विभाग के कर्मचारियों ने अलार्म सुनकर तुरंत फोन से अग्निशमन विभाग को सूचना दी और कुछ मिनटों में अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस घटना से कोई बड़ी क्षति की सूचना नहीं है, सभी फाइलें सुरक्षित हैं।

विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक ए.पी. मिश्रा ने आग लगने की घटना पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी निदेशक (कारपोरेट प्लानिंग) आर.के. शर्मा की अध्यक्षता में एक जांच समिति के गठन की घोषणा की है। समिति घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर प्रबंध निदेशक को सौंपेगी। समिति घटना में दोषी कार्मिकों को भी चिह्न्ति करेगी तथा भविष्य मंे ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए अवश्यक सुझाव देगी।

मिश्र ने शक्ति भवन पहुंचकर सिविल विभाग के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने आग लगने की घटना को बहुत गंभीरतापूर्वक लेते हुए शक्ति भवन के रखरखाव के जिम्मेदार अधिकारियों को इस बात के लिए जमकर फटकार लगाई कि ऐसी घटनाएं क्यों होती हैं। इन पर पूरी तरह रोक लगे, इसके लिए कोई फूलप्रूफ व्यवस्था अभी तक क्यांे नहीं लागू हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493