राजद-जद (यू) 100-100 सीटों पर लड़ेंगे : नीतीश

पटना, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (युनाइटेड) 100-100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, और कांग्रेस 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। यह घोषणा पटना में बुधवार को जद (यू), कांग्रेस और राजद के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है। गठबंधन में शामिल सभी दलों में सहमति बन चुकी है।”

उन्होंने कहा कि आगामी 30 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में संयुक्त रूप से बिहार स्वाभिमान रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें तीनों दलों के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

संवाददाता सम्मेलन को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और कांग्रेस महासचिव सी़ पी़ जोशी ने भी संबोधित किया। बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493