राजधानी दिल्ली में गर्म सुबह, दिन में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बदली छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “बुधवार सुबह गर्म रही। दिन में आसमान में बदली छा सकती है। हल्की बारिश की भी संभावना है।”

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 51 फीसदी आद्र्रता थी।

वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 25.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493