राहुल को फांसी मिलनी चाहिए : प्रत्यूषा के पिता

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। छोटे पर्दे की चर्चित दिवंगत अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने कहा है कि उनकी बेटी के प्रेमी राहुल राज सिंह को फांसी पर लटका देना चाहिए या आजीवन कारावास की सजा मिलनी चाहिए।

शंकर ने बेटी की आत्महत्या के बाद मंगलवार को पहली बार मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “राहुल को फांसी दे देनी चाहिए या फिर बाकी पूरी जिंदगी के लिए जेल में डाल देना चाहिए। उसने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। उसे (प्रत्यूषा) न्याय मिलना चाहिए।”

यहां मंगलवार को एक गुरुद्वारे में प्रत्यूषा की शोक सभा रखी गई, जिसमें उनकी मां, पिता और करीबी मित्र मौजूद रहे।

प्रत्यूषा के पिता ने कहा, “हम अब तक मीडिया के सामने इसलिए नहीं आए थे, क्योंकि हम सब विधि-विधान पूरे होने देना चाहते थे। हमने हमारी बेटी खो दी। हमने एक एफआईआर दर्ज कराई है। उसे जो कुछ परेशानी थी, हमने उस बारे में पुलिस थाने में हमारे बयान दर्ज करा दिए हैं।”

शोक सभा में प्रत्यूषा की करीबी दोस्त व अभिनेत्री दीपशिखा, अनुज सचदेवा, संग्राम सिंह और रोहित वर्मा भी मौजूद थे।

वहीं, प्रत्यूषा की शोकसंतप्त मां ने कहा कि राहुल को सजा मिलनी चाहिए।

धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में ‘आनंदी’ की भूमिका निभाकर घर-घर में खास पहचान बनाने वाली प्रत्यूषा ने शुक्रवार को मुंबई स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493