नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बदली छाने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में आंधी की परिस्थितियां बन सकती हैं।”
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 85 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath